पुलिस ने एयरफोर्स अफसर को महिला सहयोगी के साथ रेप करने के आरोप में किया गिरफ्तार

Arrest-IANS-J1_800x500

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

एक 29 वर्षीय एयरफोर्स अफसर को तमिलनाडु पुलिस ने महिला सहयोगी के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

एयरफोर्स अफसर की गिरफ़्तारी एयरफोर्स कैंपस के पास रेस कोर्स, कोयम्बटूर से हुई।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने अपनी कंप्लेंट में बताया है कि उनके साथ रेप की घटना तब हुई जब वो सो रही थी।

महिला ने यह भी बताया कि उनको 10 सितम्बर को एक गेम खेलते वक़्त चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्होंने दवाई ली थी और फिर वो सो गई थी।

एयरफोर्स अफसर को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और उनको उदुमालपेट जेल में रखा गया है।

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!