हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री 86 साल के ओम प्रकाश चौटाला ने 10वीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर पास किया

Om Prakash Chautala

ओम प्रकाश चौटाला (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

चंडीगढ़ | हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने दसवीं कक्षा की परीक्षा में अंग्रेजी के पेपर में 100 में से 88 अंक हासिल किए हैं। राज्य के स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शनिवार को यह जानकारी दी। बोर्ड ने पूरक परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौटाला ने पिछले महीने 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की थी, लेकिन परिणाम रोक दिया गया था, क्योंकि उन्होंने दसवीं कक्षा के लिए अंग्रेजी का पेपर पास नहीं किया था।

उन्होंने पिछले साल बोर्ड के ओपन स्कूल की 12वीं कक्षा में दाखिला लिया था, लेकिन महामारी के कारण परीक्षा नहीं हो सकी थी।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!