‘बालिका वधू’ स्टार, ‘बिग बॉस 13’ के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र में निधन

Sidhartha Shukla

सिद्धार्थ शुक्ला (फोटो: इंस्टाग्राम)

The Hindi Post

मुंबई | टीवी धारावाहिक ‘बालिका वधू’ में अपनी भूमिका के लिए पहचाने जाने वाले और ‘बिग बॉस 13’ के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 40 वर्ष के थे और उनके परिवार में उनकी मां और दो बहनें हैं। कूपर अस्पताल के प्रवक्ता ने यहां कहा कि अभिनेता को सुबह ‘मृत अवस्था में लाया गया’।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्ला फिट रहने के लिए जाने जाते थे और उन्होंने रियलिटी शो, ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7’ भी जीता था। उन्होंने ‘सावधान इंडिया’ और ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ को भी होस्ट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!