कार हादसे में डीएमके विधायक के बेटे, समेत 7 लोगों की मौत

DMK MLA's son, 6 others die in car accident in Bengaluru
The Hindi Post

बेंगलुरू | कर्नाटक के बेंगलुरू से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। बेंगलुरु में मंगलवार तड़के एक तेज रफ्तार लग्जरी ऑडी क्यू3 कार फुटपाथ पर एक पोल से टकराई और उसके बाद पास की एक इमारत की दीवार से टकरा गई, जिसमें तमिलनाडु के होसुर से डीएमके विधायक के बेटे सहित सात अन्य लोगों की मौत हो गई । मृतकों की पहचान होसुर विधानसभा क्षेत्र से द्रमुक विधायक वाई. प्रकाश के पुत्र करुण सागर (28), डॉ बिंदु, इशिता (21), डॉ धनुषा (21), अक्षय गोयल (23), उत्सव और रोहित (23) के रूप में हुई है।

शुरुआती जांच में डॉक्टर बिंदू को डीएमके विधायक प्रकाश की बहू बताया गया। हालांकि, यह बाद में स्पष्ट हुआ कि उनका बेटा अविवाहित था।

विज्ञापन
विज्ञापन

औदुगोडी यातायात पुलिस ने कहा कि यह टक्कर इतना जोरदार थी कि इनमें से 6 की मौके पर ही मौत हो गई और एक ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। लग्जरी वाहनों के एयरबैग नहीं खुले, जिससे वाहन में सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई।

चश्मदीदों ने घटना को याद करते हुए कहा कि उन्होंने एक धमाके जैसी आवाज सुनी। जल्द ही, लोग इकट्ठा हो गए और एम्बुलेंस और पुलिस को बुलाया। उनमें से चार की सांस नहीं चल रही थी और शवों को वाहन से बाहर निकालने में लगभग 20 मिनट लगे।

सभी मृतकों की उम्र 20 से 30 साल के बीच है। उनमें से तीन आगे और चार पीछे बैठे थे। शुरूआती जांच के अनुसार उनमें से किसी ने भी सीट बेल्ट नहीं पहनी थी। सभी शवों को सेंट जॉन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अक्षय गोयल केरल के हैं और उत्सव हरियाणा का रहने वाला है। रोहित हुबली का रहने वाला था और कुछ पीड़ित पीजी हॉस्टल में रह रहे थे।

इस हादसे में शामिल ऑडी क्यू3 वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। कार के अंदरूनी हिस्से पर खून के धब्बे लगे हैं और बाईं ओर के दो पिछले पहिए टूट गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को करुण सागर शाम 5.30 बजे दवा खरीदने के लिए बेंगलुरु आए थे। परिवार ने उन्हें रात 9.30 बजे डिनर पर बुलाया था। उन्होंने अपने परिवार को सूचित किया कि वह रात के खाने के लिए नहीं आएंगे और अपने दोस्तों के साथ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त यातायात आयुक्त डॉ रविकांत गौड़ ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा, “दुर्घटना लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चलाने के कारण हुई है। इस घटना की जांच सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के नेतृत्व में एक टीम करेगी।”

अभी यह पता नहीं चल पाया है कि चालक ने शराब के नशे में कार चलाई या नहीं। चालक ने तेज रफ्तार कार से नियंत्रण खो दिया था, जो फुटपाथ पर बिजली के खंभे से जा टकराई और बाद में पंजाब नेशनल बैंक की इमारत की दीवार से जा टकराई।

इस हादसे में शामिल वाहन का रजिस्ट्रेशन संजीवनी ब्लू मेटल कंपनी के नाम पर जारी किया गया है। जांच जारी है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!