कश्मीर मुठभेड़ में जेईएम के 3 आतंकवादी ढेर

Army-IANS-1

फाइल इमेज | आईएएनएस

The Hindi Post

श्रीनगर | दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में जारी मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के तीन आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा, “प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन अज्ञात आतंकवादी मारे गए हैं। तलाशी जारी है।”

खुफिया सूचना के आधार पर नागबेरन त्राल, अवंतीपोरा के ऊपरी इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया।

जिसके बाद पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया। जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, उन्होंने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!