कांग्रेस को झटका, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देब ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Sushmita-Dev-IANS-Jan-

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

नई दिल्ली | पूर्व सांसद और महिला कांग्रेस प्रमुख सुष्मिता देब ने कथित तौर पर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है।

इस बीच, पार्टी के नेता हाल के घटनाक्रम पर चुप्पी साधे हुए हैं।

बात दें कि देब ने राष्ट्रीय राजधानी में नई नियुक्त असम कांग्रेस टीम के साथ सोनिया गांधी और पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी से मुलाकात के दो दिन बाद इस्तीफा दिया है।

देब पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय संतोष मोहन देब की बेटी हैं।

असम विधानसभा चुनाव से पहले, अफवाहें थीं कि वह पार्टी छोड़ रही हैं। हालांकि, उन्होंने तब पार्टी छोड़ने की बात को नकारा था।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!