राखी सावंत ने ली कोविड वैक्सीन की पहली डोज

Rakhi Sawant gets vaccinated
The Hindi Post

मुंबई | अभिनेत्री और रियलिटी टीवी स्टार राखी सावंत ने बुधवार को एक इंस्टाग्राम वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्हें कोविड -19 वैक्सीन की पहली डोज लेते हुए देखा जा सकता है। क्लिप में वह वैक्सीन का टीका लगवाते हुए गाना गुनगुनाती नजर आ रहीं हैं।

राखी ने वीडिया के साथ कैप्शन के तौर पर लिखा, हो गई मेरी पहली डोज! अब इंतजार करो मेरी नई वीडियो का।

इसके साथ ही राखी ने हैशटैग ड्रीम में एंट्री और गर्ल्स नाइट आउट का भी उपयोग किया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, राखी जल्द ही ड्रीम में एंट्री गाने में दिखाई देंगी। यह संगीत वीडियो जल्द ही रिलीज होने वाला है।

अभिनेत्री ने हाल ही में मरुख मिर्जा द्वारा निर्देशित अपनी आगामी वेब सीरीज तवायफ बाजार-ए-हुस्न पर काम शुरू किया है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!