महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मुठभेड़ में 13 नक्सली ढेर

Army CRPF Depositphotos_98877918_s-2019 (1)

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) | यहां इटापल्ली के पास जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ में कम से कम 13 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी।

मुठभेड़ दिन में पायडी-कोटमी जंगलों में शुरू हुई। इसके परिणामस्वरूप ज्यादा संख्या में नक्सली हताहत हुए हैं या मारे गए हैं। फिलहाल नक्सलियों और सी – 60 कमांडो के बीच गोलीबारी जारी है।

अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, “आगे की जानकारी का इंतजार है क्योंकि सुरक्षा बलों ने अन्य संदिग्ध नक्सली गढ़ों में एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया और किसी भी जवाबी हमले के लिए अलर्ट पर हैं।”

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!