कोविड मामलों में उछाल के बीच रुपया 75 रुपये प्रति डॉलर से नीचे लुढ़का

Currency Notes

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

मुंबई | भारतीय रुपये की कीमत में लगातार छठे दिन गिरावट जारी रही। कोविड-19 के बढ़ते मामलों और लॉकडाउन की चिंताओं के बीच 75 रूपए प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर पहुंच गया।

भारतीय करंसी लंबे अरसे के बाद फिसलकर 75 रुपये प्रति डॉलर से नीचे आ गई है। सोमवार को रुपये का भाव 75.14 रुपये प्रति डॉलर तक टूटा, जो कि करीब आठ महीने का निचला स्तर है। रुपया 75.05 डॉलर प्रति डॉलर पर बंद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्लेषकों ने कहा कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और विदेशी कोषों के आउटफ्लो के साथ ही इक्विटी बाजार में गिरावट का असर भी भारतीय मुद्रा पर पड़ा है। घरेलू शेयर बाजार में आई गिरावट के कारण रुपये की चाल सुस्त पड़ गई है।

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को 2021 के दौरान एक ही दिन में सबसे अधिक गिरावट देखी गई। बीएसई सेंसेक्स 1,707.94 अंक गिरकर 47,883.38 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के बीच बड़े पैमाने पर तेजी की भावनाओं के बाद, उन्होंने अब भारतीय इक्विटी से निवेश निकालना शुरू कर दिया है। अप्रैल में अब तक उन्होंने इक्विटी मार्केट से 1,348 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश निकाला है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!