जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढेर, ऑपरेशन जारी

Army-IANS-23 (1)

𝐏𝐢𝐜 𝐂𝐫𝐞𝐝𝐢𝐭:𝐈𝐀𝐍𝐒

The Hindi Post

श्रीनगर | दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में जारी मुठभेड़ में तीन अज्ञात आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा, “शोपियां मुठभेड़ में तीन अज्ञात आतंकवादी मारे गए। ऑपरेशन जारी है।”

इससे पहले गुरुवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलाबारी हुई। पुलिस और सेना के संयुक्त दल ने इलाके की घेराबंदी की और वहां आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान चलाया।

जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!