आगरा: दो भाइयो में विवाद सुलझाने गए दरोगा की गोली मार कर हत्या
दरोगा प्रशांत यादव
आगरा में आज फिर एक बार बिकरु जैसे कांड को अंजाम दिया गया है। दो भाइयों के बीच हुए विवाद को सुलझाने पहुंचे दारोगा प्रशांत यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
घटना जनपद आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव नहर्रा में हुई है। दारोगा को तमंचे से गोली मारी गई है।
सूत्रों के मुताबिक दो भाइयों में आलू खुदवाने के विवाद को सुलझाने खंदौली पुलिस पहुंची थी। पुलिस एक भाई को पकड़कर थाने ले जा रही थी। इसी दौरान तमंचे से दरोगा को गोली मार दी गई। दारोगा के साथ मौजूद सिपाही ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह धक्का मारकर भाग निकला।

बताया जा रहा है कि दारोगा प्रशांत यादव के साथ मौके पर सिपाही चंद्रसेन भी मौजूद था। छोटे भाई ने कट्टे से फायर किया और दारोगा की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक दरोगा प्रशांत यादव 2015 बैच के एसआई थे, वह मूलतः बुलंदशहर के निवासी थे।
विवाद सुलझाने गए सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर की गई हत्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
By Abhishek Pandey
