जम्मू में भारत-पाक सीमा पर पकड़ा पाकिस्तानी नागरिक

Pakistan Border. (File Photo: IANS)

(File Photo: IANS)

The Hindi Post

जम्मू | जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। यह नागरिक सीमा पार कर रहा था। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कहा कि शनिवार की रात को बीएसएफ के सतर्क जवानों ने सांबा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर एक पाकिस्तानी नागरिक की संदिग्ध स्थिति में भारत की ओर आते हुए देखा।

उसने अंतर्राष्ट्रीय सीमा को पार कर लिया था और उसे फेंसिंग के आगे सैनिकों ने पकड़ लिया। बीएसएफ ने कहा कि इस बारे में अभी और जानकारियां ली जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से सीमा पार करके भारत में घुसपैठ करने के कई मामले सामने आए हैं। बीते 13 दिसंबर को ही एक नाबालिग ने नियंत्रण रेखा पार कर भारत की सीमा में प्रवेश कर लिया था। फिर उसे पुंछ के बातर नाले के पास एक पुलिस पार्टी ने गिरफ्तार कर लिया था।

उससे पहले 7 दिसंबर को 2 लड़कियां अनजाने में पुंछ में भारतीय क्षेत्र में आ गईं थीं, फिर उन्हें सेना ने वापस भेज दिया था।

IANS

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!