पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने राज्य सभा से दिया इस्तीफा, बीजेपी में जाने की अटकलें तेज

Dinesh Trivedi (1)

दिनेश त्रिवेदी (फाइल फोटो/आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली | तृणमूल कांग्रेस के राज्य सभा सांसद दिनेश त्रिवेदी ने शुक्रवार को राज्य सभा में अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया। वह मनमोहन सरकार में रेल मंत्री रह चुके हैं। उनके बीजेपी में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं।

तृणमूल कांग्रेस सांसद पिछले काफी समय से पार्टी से असंतुष्ट चल रहे थे। उन्होंने राज्य सभा में इस्तीफे के दौरान बंगाल में राजनीतिक हिंसा से खुद को दुखी बताया। दिनेश त्रिवेदी तृणमूल के काफी वरिष्ठ नेता हैं। ऐसे में उनके इस्तीफे से ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है।

IANS

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!