राजीव कपूर का नहीं होगा चौथा, नीतू कपूर ने बताई यह वजह

Rajiv Kapoor
The Hindi Post

मुंबई | दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने बुधवार को खुलासा किया है कि महामारी के कारण उनके दिवंगत देवर की याद में चौथा सेरेमनी का आयोजन नहीं किया जाएगा। अभिनेता-फिल्म निर्माता और बॉलीवुड के दिवंगत दिग्गज अभिनेता राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने से चेंबूर के एक अस्पताल में 58 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

नीतू ने इंस्टाग्राम पर इसे लेकर पोस्ट की। उन्होंने लिखा, “महामारी के कारण मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए सुरक्षा कारणों से स्वर्गीय राजीव कपूर की याद में चौथे का आयोजन नहीं किया जाएगा। उनकी आत्मा को शांति मिले। पूरा राज कपूर परिवार आपके जाने से दु:खी है।” इसके साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाले इमोजी का उपयोग किया।

बता दें कि राजीव कपूर, रणधीर कपूर और स्वर्गीय ऋषि कपूर के छोटे भाई थे। उन्हें राज कपूर की 1985 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में शानदार अभिनय करने के लिए जाना जाता है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!