बंगाल : नड्डा की रैली में कार्यकर्ताओं को ले जा रही बस पर पथराव

JP Nadda Bengal Rally

Photo: Twitter/BJP4India

The Hindi Post

कोलकाता | पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले में मंगलवार को अज्ञात बदमाशों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को ले जा रही एक बस पर हमला कर दिया। भाजपा समर्थक लालगढ़ में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली में शामिल होने जा रहे थे। यह घटना झिटका वन क्षेत्र के पास हुई जब वाहन पर भारी पथराव किया गया। नतीजतन, बस के शीशे टूट गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उपद्रवियों ने वन क्षेत्र से बस पर गोलियां भी चलाईं। हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई।

तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने लालगढ़ हमले में शामिल होने से इनकार किया।

नड्डा ने बीरभूम जिले के तारापीठ में एक भव्य रोड शो (रथयात्रा) भी आयोजित की। यहां उन्होंने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी और उनके सांसद पिता व पूर्व केंद्रीय मंत्री शिशिर अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर प्रहार किया।

IANS

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!