आगरा में कार के बोनट में मिला अजगर, परिवार स्तब्ध
प्रतीकात्मक इमेज
आगरा | आगरा के एक परिवार का गुरुवार सुबह उनकी कार में एक अप्रत्याशित मेहमान से सामना हो गया। कार के बोनट में फंसे चार फीट लंबे इंडियन रॉक पाइथन(अजगर) को वाइल्डलाइफ एसओएस रैपिड रिस्पांस यूनिट ने एल.आई.सी कॉलोनी से बरामद किया। बाद में अजगर को उसकेसुरक्षित स्थान में छोड़ दिया गया।
एलआईसी कॉलोनी में रहने वाला एक परिवार अजगर को करीब से देखने के बाद हैरान रह गया। अजगर को हुंडई हैचबैक के बोनट की संकरी जगहों के बीच अटका हुआ देखा गया।

परिवार ने तुरंत सहायता के लिए वाइल्डलाइफ एसओएस टीम से संपर्क किया। इसके तुरंत बाद एक दो सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची और कार के बोनट से सांप को सावधानी से निकालने में कामयाब रही।
वन्यजीव एसओएस को फोन करने वाले व्यक्ति गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा, “हम अजगर को देखकर भयभीत हो गए थे। हम आश्चर्यचकित थे कि वह कार के ऐसे संकरे स्थान पर कैसे फंस गया है। हम वन्यजीव एसओटी टीम के आभारी हैं, जो तुरंत पहुंची और बचाव अभियान काफी कुशलता से चलाया। “
आईएएनएस
