भारत ने ओडिशा तट से मध्यम दूरी की मिसाइल का परीक्षण किया

Missile Launch Depositphotos_18635427_s-2019

प्रतीकात्मक फोटो/फोटो क्रेडिट: (इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

भुवनेश्वर | भारत ने बुधवार को ओडिशा तट से मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (एमआरएसएएम) का सफल परीक्षण किया। रक्षा सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि मिसाइल को बालासोर में एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से लगभग 3.55 बजे एक ग्राउंड मोबाइल लॉन्चर से दागा गया।

इस मिसाइल को इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्री के सहयोग से रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने संयुक्त रूप से विकसित किया है।

जिला प्रशासन ने कहा कि मिसाइल परीक्षण से पहले आईटीआर के 2.5 किलोमीटर के दायरे में लगभग 8,100 लोगों को गांवों से स्थानांतरित कर दिया गया था। इस दौरान इन लोगों को सुरक्षा उपायों के तहत अस्थायी शिविरों में रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!