पंजाब : 84 हैंड ग्रेनेड के बाद अब एके-47, बारूद बरामद

Punjab Police recover AK-47 rifle, magazine - part of consignment dropped by Pakistani drone in Gurdaspur district
The Hindi Post

चंडीगढ़ | पंजाब में 84 हैंड ग्रेनेड की बरामदगी के 48 घंटे से भी कम समय के अंदर, पंजाब पुलिस ने सीमावर्ती गुरदासपुर जिले में मंगलवार को एक एके-47 राइफल और 30 कारतूस के साथ एक मैगजीन बरामद की।

यह उसी खेप का हिस्सा है, जिसे पाकिस्तानी ड्रोन ने गुरदासपुर में गिराया था। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तानी आतंकवादियों के इन नए प्रयासों को लेकर चिंता जताई थी। साथ ही मुख्यमंत्री ने इस संबंध में हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी।

पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता के अनुसार,”ड्रोन वाले क्षेत्र में गुरदासपुर पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया।”

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!