किसान प्रदर्शन : सनी देओल की सुरक्षा बढ़ाई गई

Sunny Deol

Photo: Instagram/iamsunnydeol (File Image)

The Hindi Post

चंडीगढ़ | अभिनेता और भाजपा के पंजाब से सांसद सनी देओल ने नए कृषि बिल को लेकर केंद्र सरकार का समर्थन किया था, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्र सरकार ने देओल को 11 सुरक्षाकर्मियों के साथ वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है, जिसमें दो कमांडो शामिल हैं।

गुरदासपुर के सांसद देओल ने 6 दिसंबर को ट्विटर पर एक बयान पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि मामले को केवल किसानों और सरकार के बीच रखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “मैं जानता हूं कि बहुत से लोग हालात का फायदा उठाना चाहते हैं और समस्याएं पैदा कर रहे हैं। वे किसानों के बारे में नहीं सोच रहे हैं। उनका अपना एजेंडा हो सकता है।”

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!