कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी

Snow spruce-1848543_640
The Hindi Post

श्रीनगर | कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में शनिवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। वहीं, जम्मू-कश्मीर के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हुई। मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “जैसा कि उम्मीद की जा रही थी, घाटी के मैदानी इलाकों में रात के समय हल्की से लेकर सामान्य बर्फबारी हुई, जबकि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हुई।”

अधिकारी ने कहा, “आज से मौसम की स्थिति में सुधार होगा। 20 दिसंबर तक कोई बड़ी बर्फबारी होने की उम्मीद नहीं है। इस दौरान मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की उम्मीद है।”

श्रीनगर-जम्मू, श्रीनगर-लेह और मुगल रोड सहित सभी प्रमुख राजमार्ग शनिवार को यातायात के लिए बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग के बनिहाल सेक्टर में लगभग एक फुट तक ताजा हिमपात हुआ।

श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, पहलगाम में शून्य से 0.9 और गुलमर्ग में शून्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

लद्दाख के लेह में शनिवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 6.1, कारगिल में शून्य से 3 और द्रास में शून्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 10.3, कटरा में 8.6, बटोत में शून्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे, बनिहाल में 0.2 और भदरवाह में शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!