उप्र : शादी के 10 दिन बाद युवक की मौत, परिवार के 9 लोग कोरोना पॉजिटिव

COVID test-5434382_640

प्रतीकात्मक इमेज

The Hindi Post

फिरोजाबाद (उप्र)| उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के एक गांव में एक युवक की शादी के 10 दिन बाद ही मौत हो गई। उसकी पत्नी समेत परिवार के 9 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने कहा, “नवंबर के आखिरी हफ्ते में शादी के बाद युवक बीमार हो गया और 4 दिसंबर को उसकी मृत्यु हो गई। चूंकि उसका कोरोनावायरस परीक्षण नहीं किया गया था, इसलिए यह नहीं कहा जा सकता कि वायरस के संक्रमण से उसकी मौत हुई।”

उन्होंने आगे कहा कि लेकिन इसके बाद बुधवार को उस युवक की मां और भाई समेत 9 लोगों का परीक्षण पॉजिटिव आया है और उन सभी का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब उस गांव नगला सावंती में अन्य लोगों का परीक्षण करने के लिए एक चिकित्सा शिविर लगाया गया है।

फिरोजाबाद जिले में कोरोना के अब तक 3,673 मामले आए हैं। इनमें से 171 मरीज सक्रिय हैं, जबकि 67 लोगों की मौत हो चुकी है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!