कानपुर में कोरोना से बचाने वाली देशी और विदेशी वैक्सीन का ट्रायल शुरू
प्रतीकात्मक फोटो
कानपुर: कोरोना वायरस से बचाव के लिए कोविड वैक्सीन के सेकेंड और फाइनल स्टेज के ट्रॉयल शुरू हो गए है। शनिवार को 30 वालंटियर्स को वैक्सीन लगाई गई। इसमे 17 वालंटियर्स को शहर के प्रखर हॉस्पिटल में देसी वैक्सीन – कोवासिन लगी। वही मेडिकल कॉलेज में रूसी वैक्सीन स्पूतनिक 13 वालंटियर्स को लगाई गई।
वैक्सीन का कोई दुष्प्रभाव वालंटियर्स पर फौरी तौर पर देखने को नही मिला। हालांकि वालंटियर्स पर इसके प्रभाव पर स्टडी होगी।

