मध्य प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ बनेगा कानून

Shivraj Singh held meeting with his cabinet colleagues

फोटो: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ट्विटर से

The Hindi Post

भोपाल | मध्य प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाया जाएगा। यह ऐलान राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है। मंत्रालय में चौहान ने बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और इसमें लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने की बात कही। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि, "प्रदेश में लव जिहाद एवं शादी के लिए धर्म परिवर्तन किसी भी रूप में नहीं चलेगा। यह पूर्ण रूप से अवैध और गैर-कानूनी है। इसके खिलाफ प्रदेश में कानून बनाया जाएगा।"

मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कि प्रदेश में अपराधी तत्वों, विशेष रूप से बेटियों के विरूद्ध अपराध करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। इस संबंध में नियमित रूप से फॉलोअप किया जाए।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!