मोदी ने वियना शूटिंग पर जताया दुःख

PM Narendra Modi (1)

फोटो: बीजेपी/ट्विटर

The Hindi Post

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वियना में हुई गोलीबारी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि “इस दुख के समय में भारत ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है”। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “विएना में हुए नृशंस आतंकवादी हमलों से गहरा आघात पहुंचा है। भारत इस दुख के समय में ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ है।”

ऑस्ट्रिया की राजधानी में सोमवार शाम को हुई गोलीबारी में एक बंदूकधारी सहित 3 लोग मारे गए और 14 घायल हो गए। यह घटना कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए निर्धारित देशव्यापी लॉकडाउन के लागू होने से कुछ घंटे पहले हुई।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!