आईटीबीपी ने 21,615 फीट ऊंची गंगोत्री-2 चोटी पर लहराया तिरंगा
Photo: ITBP/Twitter
नई दिल्ली | भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने 27 दिनों के भीतर एक दूसरे बड़े पर्वतारोहण अभियान में उत्तराखंड में 21,615 फीट ऊंची गंगोत्री-2 चोटी पर चढ़ने में सफलता हासिल की है। गंगोत्री-2 शिखर को चढ़ाई करने के लिए भारत में तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण चोटियों में से एक माना जाता है, जहां भारतीय शूरवीरों ने कोरोना काल में तिरंगा लहराया।
ITBP successfully completes summit to Gangotri II peak in Uttarakhand, 2nd mountaineering expedition by ITBP in last 27 days. Mountaineers of SHQ Dehradun climbed Gangotri II peak (21,615 Ft) in Uttrakhand on 26 September, 2020. On 31 August, the Force had scaled Mt. Leo Pargil. pic.twitter.com/qHJnv3LZi8
— ITBP (@ITBP_official) October 8, 2020
In a second big mountaineering expedition within 27 days, the @ITBP_official achieved success in climbing the 21,615 feet-high #Gangotri II peak in #Uttarakhand, said the force on Thursday. Gangotri II peak is considered one of the technically challenging peaks in India to climb. pic.twitter.com/R8OG6yPVA8
— IANS Tweets (@ians_india) October 8, 2020
बर्फ से ढकी यह चोटी उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में स्थित है। अर्धसैनिक बल ने कहा कि क्षेत्रीय मुख्यालय आईटीबीपी देहरादून के पर्वतारोहण अभियान के नौ सदस्यों का दल 26 सितंबर को सफलतापूर्वक बर्फ से लदी इस चोटी के शिखर पर पहुंचा। टीम ने नौ सितंबर को उत्तरकाशी से अभियान की शुरुआत की थी। इससे पहले 31 अगस्त 2020 को आईटीबीपी ने हिमाचल प्रदेश के लियो परगिल चोटी को छुआ था। सुरक्षा बल ने कोविड-19 के समय में इस तरह का दूसरे बड़े अभियान को सफलापूर्वक पूरा करने का रिकॉर्ड कायम किया है।
ITBP successfully completes summit to Gangotri II peak in Uttarakhand, 2nd mountaineering expedition by ITBP in last 27 days. Mountaineers of SHQ Dehradun climbed Gangotri II peak (21,615 Ft) in Uttrakhand on 26 September, 2020. On 31 August, the Force had scaled Mt. Leo Pargil. pic.twitter.com/qHJnv3LZi8
— ITBP (@ITBP_official) October 8, 2020
आईटीबीपी के अनुसार, इसकी नौ सदस्यीय टीम 26 सितंबर को लगातार आठ घंटे की चढ़ाई के बाद गंगोत्री-2 शिखर पर सफलतापूर्वक सुबह 8.20 बजे पहुंचने में सफल रहे। इस बेहद चुनौतीपूर्ण अभियान दल की अगुवाई उप कमांडेंट दीपेंद्र सिंह मान कर रहे थे। इसके अलावा असिस्टेंट कमांडेंट भीम सिंह इसके डिप्टी लीडर थे। इसके अलावा इस दल में हेड कांस्टेबल राजेश चंद्र रमोला, कांस्टेबल प्रदीप पंवार, सतेंद्र कुंडी, हरेंद्र सिंह, अशोक सिंह राणा, अरुण प्रसाद और गोविंद प्रसाद शामिल रहे।
आईटीबीपी ने अब तक 214 से ज्यादा पर्वतारोहण अभियानों को सफलतापूर्वक पूरा किया है। यह इस पर्वतारोही बल का अनूठा और अद्वितीय रिकॉर्ड है। कोरोना काल में भी आईटीबीपी ने दो बड़े पर्वतारोहण अभियानों को सफल बनाकर सकारात्मक संदेश दिया है।
आईटीबीपी गृह मंत्रालय के तहत काम करता है और इसके जवान दुर्गम चोटियों पर देश की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। यह सात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में से एक है। सुरक्षा बल के ऊपर भारत-चीन सीमा के 3,488 किलोमीटर के दायरे की रखवाली की जिम्मेदारी है।
आईएएनएस
