जम्मू-कश्मीर के पंपोर में सीआरपीएफ काफिले पर आतंकवादी हमला, 2 जवान शहीद
रिप्रेजेन्टेटिव इमेज (फोटो/आईएएनएस)
जम्मू कश्मीर के पम्पोर इलाके में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल पर एक बड़ा आतंकवादी हमला हुआ है। न्यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक आतंकवादियों के रोड ओपनिंग पार्टी पर फायरिंग करने के बाद घायल हुए सीआरपीएफ के 5 जवानों में से दो जवानों की जान चली गई|
हमले में घायल जवानो को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
आतंकवादियों के रोड ओपनिंग पार्टी(ROP) पर फायरिंग करने के बाद घायल हुए CRPF के 5 जवानों में से दो जवानों की जान चली गई। https://t.co/VsmTXL4YSJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2020
पहले प्राप्त खबरों के अनुसार, आतंकवादियों की गोलीबारी में पांच जवान जख्मी हो गए थे। जिन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था । पर पांच में से 2 जवान शहीद हो गए।
फिलहाल इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया है और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

