आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर के पति दीपक कोरोना से संक्रमित

Chanda-Kochhar-IANS-May-17 (1)

चंदा कोचर अपने पति दीपक कोचर के साथ (फाइल फोटो/आईएएनएस )

The Hindi Post

नई दिल्ली |  आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व चेयरपर्सन चंदा कोचर के पति दीपक कोचर जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, दीपक को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा हाल ही में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था।

दीपक कोचर को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। उनकी टीम ने फोन पर आईएएनएस से इस बात की पुष्टि की है। ईडी कार्यालय में रविवार को उनसे मिलने वाले उनके वकील विजय अग्रवाल ने भी खुद को क्वारंटीन कर लिया है।

एक विशेष अदालत ने इस महीने की शुरुआत में कोचर को 11 दिनों की ईडी हिरासत में भेज दिया था, जब संघीय एजेंसी ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) मामले में गिरफ्तार किया था।

आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ और एमडी चंदा कोचर के पति के पति दीपक कोचर पर आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन ग्रुप मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है।

मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट कोर्ट ने उन्हें 19 सितंबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था।

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!