पंजाब : बीएसएफ ने हथियारों का जखीरा जब्त किया
फिरोजपुर | पंजाब के फिरोजपुर जिले के अबोहर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने हथियारों का जखीरा जब्त किया। 124 बटालियन बीएसएफ के जवानों ने स्मगल के लिए जा रहे तीन एके 47, छह मैगजीन, 91 राउंड्स, दो एम16 राइफल, 4 मैगजीन और 57 राउंड्स, दो पिस्तौल, 4 मैगजीन और 20 राउंड्स बरामद किए हैं।
बीएसएफ ने कहा कि उसके सतर्क सैनिकों ने एक बार फिर भारत विरोधी हथियारों के खेप को ले जाने में विफल कर दिया।
On 12 Sept’ 2020, alert BSF troops foiled attempt by anti-national elements & recovered 03 AK-47 rifles with 06 magazines & 91 rds, 02 M-16 Rifles with 04 magazines & 57 Rds and 02 Pistols with 04 magazines & 20 rds along Indo-Pak border of Abohar, Distt Ferozepur, Punjab.
(1/n) pic.twitter.com/dYgCh3sM7q— BSF (@BSF_India) September 12, 2020
पंजाब फ्रंटियर में बीएसएफ ने इस साल अब तक 394.742 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। तस्करी के इन मामलों में अब तक 77 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
बीएसएफ ने यहां से अब तक 10 पाकिस्तान घुसपैठियों, 32 विभिन्न प्रकार के हथियार, 57 मैगजीन, 650 गोला-बारूद, 6 पाकिस्तानी मोबाइल फोन और 10 पाकिस्तान सिम कार्ड जब्त किए हैं।
भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश सीमाओं की रक्षा करने के लिए 2.65 लाख जवान तैनात किए गए हैं।
आईएएनएस
