टीवी अदाकारा सारा खान को हुआ कोरोना
फोटो: फेसबुक
मुम्बई | टेलीविजन की अभिनेत्री सारा खान ने कहा है कि वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। सारा ने इंस्टाग्राम के माध्यम से यह पुष्टि की। उन्होंने कहा है कि डॉक्टरों ने उन्हें घर पर क्वारंटीन रहने को कहा है।
सारा ‘सपना बाबुल का..बिदाई’, ‘प्रीत से बंधी ये डोरी राम मिलाई जोड़ी’ जैसे धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं।
वह रिएलिटी शो बिग बॉस के चौथे सीजन में 2010 में भी हिस्सा ले चुकी हैं।
https://www.instagram.com/p/CE8iLsNBbaw/
आईएएनएस
