कंगना के समर्थन में उतरे सुब्रमण्यम स्वामी
सुब्रमण्यम स्वामी (फाइल फोटो/आईएएनएस)
मुंबई | कंगना रनौत के बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के साथ ही राजनीतिक दलों का एक हिस्सा शिवसेना के साथ चल रहे विवाद में अभिनेत्री का समर्थन में उतर गया है, इनमें भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी भी शामिल हैं जिन्होंने अभिनेत्री से विश्वास बनाए रखने के लिए कहा है। स्वामी ने बुधवार को ट्वीट किया, “कंगना से कह दो भरोसा रखें। हम सब उनके संघर्ष में साथ हैं।”
Tell Kangana to keep the faith. We are with her in this struggle.
— Subramanian Swamy (@Swamy39) September 9, 2020
सोशल मीडिया पर कंगना और महाराष्ट्र के कुछ राजनेताओं के बीच छिड़ी जुबानी जंग के बाद कंगना अन्य मुसीबत में फंस गई हैं अबकी बार कंगना प्रशासन के चंगुल में फंस गईं हैं।
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने बुधवार को कंगना रनौत के बांद्रा स्थित ऑफिस को कथित रूप से कई अनधिकृत संशोधनों/एक्सटेंशन के कारण तोड़ना शुरू कर दिया। बीएमसी एच-वेस्ट वार्ड के अधिकारियों की एक टीम पुलिस के साथ बुलडोजर, जेसीबी और अन्य भारी मशीन लेकर कंगना के ऑफिस पहुंची और बाहर से ढहाना शुरू कर दिया।
आईएएनएस
