अनुष्का, विराट के घर जनवरी में आएगा नया मेहमान
Photo Credit: Twitter
मुंबई | अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके पति व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपने परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इस सेलेब्रिटी जोड़े ने गुरुवार को अपने फैंस को यह खुशखबरी दी कि इनके घर अगले साल जनवरी में एक नन्हा मेहमान आने वाला है।
And then, we were three! Arriving Jan 2021 ❤️🙏 pic.twitter.com/iWANZ4cPdD
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) August 27, 2020
दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर एक तस्वीर के साथ इस खबर का ऐलान किया है जिसमें अनुष्का बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में अनुष्का को पोल्का डॉट वाले एक ब्लैक ड्रेस में देखा जा सकता है जबकि विराट ग्रे टी-शर्ट और सफेद पैंट में नजर आ रहे हैं।
अपने पोस्ट के कैप्शन में ये लिखते हैं, “और फिर हम तीन होंगे! जनवरी, 2021 में आने वाला है।”
दोनों ने साल 2017 के दिसंबर में इटली में जाकर शादी की थी।
आईएएनएस
