सुशांत की हत्या बॉलीवुड, मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र सरकार के लिए वाटरलू, वाटरगेट : सुब्रमनियन स्वामी
मुंबई | भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमनियन स्वामी ने रविवार को बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने अपने सत्यापित ट्विटर अकाउंट से बॉलीवुड, मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा। स्वामी ने ट्वीट कर कहा, “सुशांत सिंह राजपूत की हत्या बॉलीवुड, मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार के लिए वाटरलू और वाटरगेट है। अपना सीट बेल्ट बांध लीजिए, क्योंकि जबतक दोषी को सजा नहीं मिल जाता, तब तक हम अपनी कोशिश नहीं छोड़ेंगे।”
Sushant Singh Rajput’s murder is Waterloo and Watergate for Bollywood, Mumbai Police and Maharashtra government. Fasten your seat belts as we are. about to take off and bombard & won’t give up till either guilty are brought to justice or justice is brought to the guilty.
— Subramanian Swamy (@Swamy39) August 16, 2020
शुक्रवार को स्वामी ने दिवंगत अभिनेता के नौकर की अनुपस्थिति और सुशांत की मौत के बाद दो ऐंबुलेंस बुलाए जाने पर सवाल उठाए थे।
उन्होंने ट्वीट कर कहा था, “क्यों दो ऐंबुलेंस बुलाए गए थे? किन्होंने इसे बुलाया था? अगर मुझे सही जवाब नहीं मिलता है तो हम इस बात का अनुमान लगा सकते हैं कि क्यों एसएसआर का इमानदार नौकर लापता है। वह जिंदा है या मर गया? क्या दूसरी ऐंबुलेंस उसके लिए थी?”
Why were two ambulance? Who called them? If I don’t get truthful answers we may get a clue why SSR loyal servant Samuel is missing . Is he alive or dead.? Was one ambulance intended for him?
— Subramanian Swamy (@Swamy39) August 14, 2020
स्वामी सुशांत की मौत के बाद से ही सीबीआई जांच की मांग करते रहे हैं। उन्होंने इस बाबत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी कई पत्र लिखा था। बीते सप्ताह स्वामी ने सुशांत के शव का पोस्टमार्टम करने वाले पांच डॉक्टरों को भी आड़े हाथों लिया था।
आईएएनएस
