श्रीदेवी के 57वें जन्मदिन पर बोनी कपूर ने अपनी ‘जान’ को किया याद

Sridevi, Boney Kapoor_800x463

फोटो/इंस्टाग्राम

The Hindi Post

मुंबई | दिवंगत सुपरस्टार श्रीदेवी का गुरुवार को 57वां जन्मदिन है। ऐसे में उनके पति व फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनके जीवन में हर खुशी उनके बिना अधूरी है। अपनी और श्री की पुरानी तस्वीर साझा करते हुए बोनी ने ट्वीट किया, “मेरी लव लाइफ को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हैशटैगहैप्पीबर्थडेश्रीदेवी।”

श्रीदेवी की बेटी जाह्न्वी कपूर अपनी नई फिल्म ‘गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल’ के साथ ओटीटी स्क्रीन पर लौटी हैं। बोनी ने अपने पोस्ट में इस बात का भी जिक्र किया है।

बोनी ने आगे लिखा, “जान आपको हमें छोड़ गए 900 दिनों के हर एक सेकंड में आपको बहुत याद किया है, लेकिन आज बहुत ज्यादा याद कर रहा हूं, क्योंकि गुंजन में जानू के काम को देख आपके चेहरे पर खुशी देखना चाहता था, काश आप हमारे साथ यहां होतीं, हमारा आनंद आपके बिना अधूरा है।”

साल 2018 में दुबई के एक होटल के बाथटब में डूबने से श्रीदेवी की मौत हो गई थी। उनकी मौत को एक दुर्घटना बताया गया था।

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!