अंकिता ने न्याय की लड़ाई में किया सुशांत के परिवार का समर्थन
फोटो/इंस्टाग्राम
मुंबई | अभिनेत्री अंकिता लोखंडे न्याय की लड़ाई में अपने पूर्व प्रेमी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के साथ खड़ी हैं। उन्होंने मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुशांत के परिवार का समर्थन किया है। हाल ही में, सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट किया था, “यह समय है जब हमें सच्चाई का पता चले और न्याय मिले। कृपया हमारे परिवार और पूरी दुनिया को यह जानने में मदद करें कि सच्चाई क्या है और इसे बंद करें, अन्यथा हम कभी भी शांतिपूर्ण जीवन नहीं जी पाएंगे !! अपनी आवाज उठाएं और न्याय की मांग करें।”
We will find the truth and get justice di . #worriors4SSR #JusiceForSushant #Truthwins https://t.co/yurYSIsFx1
— Ankita lokhande Jain (@anky1912) August 13, 2020
समर्थन दिखाते हुए अंकिता ने ट्वीट का जवाब दिया, “दीदी, हम सच्चाई का पता लगाएंगे और न्याय प्राप्त करेंगे।”
सुशांत और अंकिता ने एकता कपूर के टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ के सेट पर मिलने के बाद छह साल तक डेट किया था।
We stand together as a nation for CBI Enquiry! Demanding an unbiased investigation is our right and we expect nothing but the truth to come out. 🙏 #CBIForSSR #Warriors4SSR #justiceforSushanthSinghRajput @PMOIndia @narendramodi @AmitShah pic.twitter.com/5WgkaUQybJ
— Shweta Singh Kirti (@shwetasinghkirt) August 13, 2020
अंकिता नियमित रूप से सुशांत के बारे में पोस्ट साझा कर रही हैं। अभिनेत्री ने कई मौकों पर यह भी कहा है कि उन्हें लगता है कि “सुशांत आत्महत्या नहीं कर सकते” हैं।
#JusticeForSushantSinghRajput #CBIforSSR pic.twitter.com/h2ORNB9UaP
— Ankita lokhande Jain (@anky1912) August 13, 2020
14 जून को सुशांत मुंबई में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। उनके परिवार ने उनकी गर्लफ्रेंड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
आईएएनएस
