कांग्रेस प्रवक्ता राजीव का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Rajiv Tyagi
The Hindi Post

नई दिल्ली: कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार देर शाम दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 53 वर्ष के थे। त्यागी शाम 5 बजे एक टेलीविजन चैनल पर डिबेट में भाग ले रहे थे। कार्यक्रम खत्म होने के तुरंत बाद उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ और कुछ देर बाद बेहोश हो गए। उन्हें फौरन यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राणहीन घोषित कर दिया।

गाजियाबाद के निवासी राजीव त्यागी कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने से पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्य थे।

कांग्रेस ने एक बयान जारी कर कहा, “राजीव त्यागी के आकस्मिक निधन से हम गहरे सदमे में हैं। वह पक्के कांग्रेसी और सच्चे देशभक्त थे। दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार व मित्रजनों के साथ हैं।”

आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!