अभिषेक को अस्पताल से छुट्टी की फिलहाल संभावना नहीं

Abhishek Bachchan FB_800x459

(फोटो: इंस्टाग्राम)

The Hindi Post

मुंबई | अभिनेता अभिषेक बच्चन को अस्पताल से छुट्टी दिए जाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। इसकी जानकारी एक तस्वीर से मिल रही है, जिसे अभिनेता ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। उसमें उनके अस्पताल में कोविड -19 वार्ड के 26वें दिन की जानकारी है। अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल में अपने कमरे में रखी ‘माई केयर बोर्ड’ की एक तस्वीर साझा की। बोर्ड में अभिषेक के आहार, उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों और कई अन्य चीजों के बीच डिस्चार्ज योजना का विवरण दिया है।

बोर्ड में डिस्चार्ज के बगल में ‘नहीं’ शब्द लिखा गया है। साथ ही बोर्ड के अनुसार अभिषेक को फिलहाल सामान्य आहार दिया जा रहा है।

https://www.instagram.com/p/CDg5qnGpTMC/

तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “हॉस्पिटल का 26वां दिन, डिस्चार्ज योजना: नहीं। चलो बच्चन, तुम कर सकते हो। हैशटैगभरोसा।”

अभिषेक, अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ जुलाई में कोविड-19 के इलाज के लिए मुंबई में अस्पताल में भर्ती हुए थे। बिग बी को रविवार को छुट्टी दे दी गई, लेकिन अभिषेक अस्पताल में ही हैं।

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!