कोविड-19 : देश में अब तक एक दिन में सर्वाधिक 22 हजार से ज्यादा मामले दर्ज

covid-19-5070657_640

रिप्रेजेन्टेटिव इमेज

The Hindi Post

नई दिल्ली | देश में शनिवार को 22,771 नए कोरोना मामले सामने आए, इसके साथ ही एक दिन में सर्वाधिक कोरोना मामलों की रिकॉर्ड संख्या दर्ज की गई। इन आंकड़ों के साथ देश में अब कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,48,315 हो गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने ये आंकड़े जारी किए हैं। इससे एक दिन पहले 20,903 नए मामले दर्ज हुए थे।

देश में मौतों की संख्या बढ़कर 18,655 हो गई है। पिछले 24 घंटों में इस घातक वायरस के कारण 442 लोगों ने दम तोड़ दिया। अब तक कुल 3,94,226 लोग ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं। कोविड-19 रोगियों की रिकवरी दर अब 60.73 प्रतिशत हो गई है।

एक दिन में 6,364 नए मामलों की वृद्धि के साथ महाराष्ट्र देश का सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है। यहां कुल 1,92,990 मामले और 8,376 मौतें दर्ज हो चुकी हैं।

तमिलनाडु 1,02,721 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। यहां अब तक इस वायरस से 1,385 लोग मारे गए हैं। 58,378 मरीज ठीक हुए हैं और 42,958 सक्रिय मामले हैं।

कुल 94,695 मामलों और 2,923 मौतों के साथ दिल्ली तीसरे नंबर पर है। यहां और 65,624 लोग रिकवर भी हुए हैं।

10,000 से अधिक मामलों वाले राज्यों में गुजरात 34,600 मामले और 1,904 मौतें, उत्तर प्रदेश (25,797), राजस्थान (19,052), मध्य प्रदेश (14,297), पश्चिम बंगाल (20,488), हरियाणा (16,003), कर्नाटक (19,710), आंध्र प्रदेश (16,934), तेलंगाना (20,462) और बिहार (10,954) शामिल हैं।

–आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!