भारत में सामने आए कोविड-19 के 17 हजार नए मामले

Coronavirus-IANS-396396936_800x445

प्रतीकात्मक तस्वीर

The Hindi Post

नई दिल्ली | भारत में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 17,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। वहीं देशभर में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 5 लाख होने में सिर्फ 9,500 आंकड़े ही कम हैं। इनमें से 65 फीसदी से अधिक मामले महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु में हैं, यह खुलासा शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने किया। कुल 17,296 नए मामलों के बाद देश में कोविड के 4,90,401 मामले हो गए हैं। वहीं इससे प्रभावित 213 देशों की सूची में भारत चौथे स्थान पर है। यह अब रूस से बस 2 लाख मामलों से पीछे है, जो क्रमश: अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरे स्थान पर है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में घातक वायरस से 407 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद देश में इससे होने वाले मौतों की संख्या 15,301 हो गई है।

महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु देश में प्रभावित राज्यों में शीर्ष पर हैं। वर्तमान में देश में कुल 1,89,463 सक्रिय मामले और 2,85,636 लोग इससे उबर चुके हैं। वहीं रिकवरी दर 58.24 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र में अब तक 1,47,741 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 6,931 मौतें भी शामिल हैं। यहां बीते 24 घंटों में 192 मौतों के साथ 4,841 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

दिल्ली में संक्रमण के कुल मामले 73,780 और इससे हुई मौतें 2,429 हैं, इसके बाद तमिलनाडु में 70,977 मामले और इससे होने वाली मौतों की संख्या 911 है। बीते 24 घंटे में दिल्ली में 64 मौतें हुई हैं, जबकि 3,000 नए मामले सामने आए हैं, वहीं तमिलनाडु 3,509 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 45 लोगों की मौत हुई है।

वहीं 10,000 से अधिक मामलों वाले राज्यों में गुजरात में 29,520 मामले और 1,753 मौतें, उत्तर प्रदेश (20,193), राजस्थान (16,296), मध्य प्रदेश (12,596), पश्चिम बंगाल (15,648), हरियाणा (12,463), कर्नाटक, (10,560), आंध्र प्रदेश में (10,884) और तेलंगाना (11,364) शामिल हैं।

भारत में बीते 24 घंटों में 2,15,446 कोविड -19 टेस्ट किए गए हैं। सरकारी लैब की संख्या बढ़ाकर 726 और निजी लैब की संख्या बढ़कर 266 कर दी गई है, यानी कुल 992 मामले हो गए हैं।

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!