वरुण धवन ने मां का जन्मदिन मनाया

Varun Dhawan 1 _800x600
The Hindi Post

मुंबई | अभिनेता वरुण धवन ने अपनी मां करुणा का जन्मदिन घर पर ही मनाया। उन्होंने अपनी मां का केक काटने वाला वीडियो शेयर किया।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी मां के जन्मदिन के जश्न का एक वीडियो शेयर किया।

वीडियो में उनकी मां और पिता डेविड धवन को केक काटते हुए देखा जा सकता है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन की शुभकामनाएं मां। आपकी खुशी की कामना करता हूं।”

अभिनेता ने अगली पोस्ट में अपनी मां के साथ एक सेल्फी भी साझा की।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, वरुण को आगामी फिल्म ‘कुली नं 1’ में देखा जाएगा।

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!