दोहरे हत्याकांड से फैली सनसनी, शख्स की गोली मारकर हत्या, मृतक के भाई ने हमलावर को भी मार डाला
सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)
दोहरे हत्याकांड से फैली सनसनी, शख्स की गोली मारकर हत्या, मृतक के भाई ने हमलावर को भी मार डाला
नई दिल्ली | दिल्ली के बवाना इलाके में उबल मर्डर से सनसनी फैल गई है. एक शख्स ने झगड़े के बाद 27 वर्षीय व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी जिसके बाद मृतक के भाई ने गोली मारने वाले शख्स को मार डाला. रविवार को पुलिस ने इस वारदात की जानकारी दी.
आरोपी की पहचान मृतक सचिन के भाई नरेश के तौर पर हुई है जिसे पकड़ लिया गया है, जबकि घटना के पीछे के मकसद पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है.
पुलिस के मुताबिक, 15 नवंबर की आधी रात के आसपास बवाना पुलिस स्टेशन को एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना मिली थी.
पुलिस की एक टीम अस्पताल पहुंची जहां पूठ खुर्द गांव के रहने वाले 27 वर्षीय सचिन को मृत घोषित कर दिया गया था. मामले की जांच करते समय पुलिस को मृतक के परिवार की एक गोशाला के अंदर खून के धब्बे और तीन खाली कारतूस मिले.
इलाके की और जांच करने पर पुलिस को पहली जगह से लगभग 100 मीटर दूर, बगल की गली में एक और लाश मिली. पुलिस ने मरने वाले की पहचान पूठ खुर्द के रहने वाले सोनू उर्फ प्रदीप के तौर पर की. सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर शुरुआती जांच के मुताबिक, सोनू ने कथित तौर पर झगड़े के बाद सचिन को गोली मार दी.
इसके बाद, नरेश ने कथित तौर पर सोनू को पकड़ लिया और उसकी हत्या कर दी.
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि नरेश को दूसरी हत्या के सिलसिले में पकड़ा गया है. पुलिस डबल मर्डर के आसपास के हालात की जांच कर रही है. पुलिस शुरुआती झगड़े के पीछे के मकसद की भी जांच कर रही है.
By IANS
दिल्ली के बवाना में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, शख्स की गोली मारकर हत्या, मृतक के भाई ने हमलावर को भी मार डाला
अस्वीकरण: यह लेख समाचार एजेंसी IANS द्वारा लिखा गया है. TheHindiPost.In ने इसे न तो लिखा, न संपादित किया है और न ही स्वतंत्र रूप से सत्यापित किया है. TheHindiPost.In इस लेख में दी गई जानकारी के लिए किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं लेता है.
