मशहूर अभिनेता 4 रेप केस में दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा, अदालत ने कहा- “आप यौन शिकारी है…”

Story By Live Law, Written By Hindi Post Web Desk

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

मशहूर अभिनेता 4 रेप केस में दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा, अदालत ने कहा- “आप यौन शिकारी है…”

 

लॉस एंजिलिस | अभिनेता और ब्रिटिश कॉमेडियन रसेल ब्रांड के सोशल मीडिया अकाउंट्स को मेटा ने हटा दिया है. यह कार्रवाई उनके खिलाफ बलात्कार और यौन उत्पीड़न के मामले में सजा सुनाए जाने के बाद की गई है.

रसेल ब्रांड को हाल ही में लंदन की साउथवार्क क्राउन कोर्ट ने बलात्कार और यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी ठहराते हुए 10 साल 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है.

उनके खिलाफ छह महिलाओं से जुड़े सात आपराधिक आरोप लगाए गए थे. इनमें बलात्कार के तीन आरोप, यौन उत्पीड़न के तीन आरोप और अश्लील हमले के प्रयास का एक आरोप शामिल था. जूरी ने उन्हें चार महिलाओं से जुड़े एक बलात्कार और तीन यौन उत्पीड़न के मामलों में दोषी पाया, जबकि शेष तीन आरोपों से बरी कर दिया.

दोषसिद्धि में शामिल घटनाएं 2004 से 2009 के बीच की बताई गई हैं. इन आरोपों की जानकारी पहली बार सितंबर 2023 में सार्वजनिक हुई थी.

फोटो: आईएएनएस

51 वर्षीय अभिनेता ने सभी आरोपों से इनकार किया था और कहा था कि उनके सभी यौन संबंध आपसी सहमति से बने थे. पुलिस उनके खिलाफ लगे बलात्कार के दो अन्य आरोपों की भी जांच कर रही है. इससे पहले अभिनेता और कॉमेडियन ने बलात्कार और यौन उत्पीड़न से जुड़े नए आरोपों में भी खुद को निर्दोष बताया था. उन्होंने लंदन की साउथवार्क क्राउन कोर्ट में अपना पक्ष रखा था.

ये नए आरोप दो महिलाओं से जुड़े थे और वर्ष 2009 में लंदन में हुई घटनाओं से संबंधित थे. इससे पहले भी वह दो बार अदालत में पेश हो चुके थे और दोनों बार उन्होंने पुराने मामलों में खुद को निर्दोष बताया था.

रसेल ब्रांड ने अपने स्टैंड-अप कॉमेडी करियर, बेबाक हास्य शैली और अलग अंदाज की प्रस्तुति से लोकप्रियता हासिल की थी. उन्हें ‘फॉरगेटिंग सारा मार्शल’, ‘गेट हिम टू द ग्रीक’ और ‘आर्थर’ जैसी फिल्मों से अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली.

उनकी शादी अमेरिकी गायिका कैटी पेरी से हुई थी, जो 2010 से 2012 तक चली. बाद के वर्षों में उन्होंने आध्यात्मिकता, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर वीडियो बनाकर ऑनलाइन बड़ी संख्या में समर्थक जुटाए, हालांकि यौन उत्पीड़न से जुड़े आपराधिक मामलों में दोषसिद्धि के बाद उनकी सार्वजनिक छवि पर गहरा असर पड़ा है.

By IANS

यौन उत्पीड़न के मामले में सजा सुनाए जाने के बाद रसेल ब्रांड के सोशल मीडिया अकाउंट हटाए गए

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!