पिस्तौल दिखाकर दबाव बनाता है पति, इस बात की करता है शर्मनाक डिमांड ….,  महिला ने पुलिस से लगाई गुहार

Bengaluru Husband Pressures Wife

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

पिस्तौल दिखाकर दबाव बनाता है पति, इस बात की करता है शर्मनाक डिमांड ….,  महिला ने पुलिस से लगाई गुहार

 

बेंगलुरु | बेंगलुरु के सड्डुगुंटेपाल्या के बिस्मिल्लाह नगर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. गुरुवार को एक महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने पिस्तौल दिखाकर उसे डराया-धमकाया और उसके साथ मारपीट की.

पति पर आरोप है कि उसने पत्नी को उन लोगों के खिलाफ गैंगरेप की झूठी शिकायत दर्ज करने के लिए मजबूर किया जिन्हें वह अपना दुश्मन मानता है. इसके बाद महिला ने सड्डुगुंटेपाल्या पुलिस से संपर्क किया और अपने पति मुहीज अहमद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

शिकायतकर्ता जारा अमीना ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था और धमकी दे रहा था कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह उसे मार डालेगा. अमीना का आरोप है कि उसका पति उसे अशोक नगर पुलिस स्टेशन जाकर यह बताने के लिए मजबूर कर रहा था कि उसके साथ गैंगरेप किया गया है. अमीना से कथित तौर पर यह कहा गया कि उसका रेप पति के दोस्तों ने किया.

जारा और मुहीज अहमद की शादी 2017 में हुई थी. अपनी आपबीती बताते हुए जारा ने आरोप लगाया कि उसकी मुश्किलें शादी से पहले ही शुरू हो गई थीं, जब वह नाबालिग थी और उसका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था.

उसने आरोप लगाया, “मेरे पिता पर कर्ज था और आरोपी ने पैसे व नौकरी देने का वादा किया था. तभी से प्रताड़ना शुरू हो गई. 2017 में मेरी शादी मुहीज अहमद से हुई लेकिन तब से प्रताड़ना और बढ़ गई. पिछले एक साल से वह मुझ पर शक करता है और मेरे साथ मारपीट करता है.”

UP में ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी! CM फेस का ऐलान, BJP को कितनी मिलेगी चुनौती?

महिला ने आगे दावा किया कि उसका पति उसे पिस्तौल दिखाकर डराता-धमकाता है और मारपीट करता है. साथ ही गैंगरेप के बारे में झूठा बयान देने का दबाव बनाता है.

उसने आरोप लगाया, “पिछले महीने उसने मुझे पिस्तौल दिखाकर डराया और मेरे साथ मारपीट की. वह लगभग हर दिन मुझे गालियां देता है और पीटता है. अब वह मुझे तलाक देने के लिए मजबूर कर रहा है ताकि वह तीसरी बार शादी कर सके. वह मुझे धमकी दे रहा है कि अगर मैं उसकी मांग नहीं मानती और यह बयान नहीं देती कि मेरे साथ गैंगरेप हुआ है, तो वह मुझे मार डालेगा.”

जारा ने यह भी दावा किया कि जब वह अपने घर पर रह रही थी, तब भी उसका पति बंदूक लेकर वहां आता था और उसके साथ मारपीट करता था और उसे डराता-धमकाता था. उसने बताया कि उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और मेडिकल जांच भी करवाई है.

उसकी मां, समीना ने बताया, “मेरे पति का निधन हो चुका है. मेरे तीन बच्चे हैं. उनमें से किसी के पास भी नौकरी नहीं थी और मैं जैसे-तैसे घर चला रही थी. समुदाय के कुछ बुजुर्गों ने मुझसे संपर्क कर सलाह दी थी कि मैं अपनी बेटी की शादी उससे कर दूं. बातचीत के बाद, मैं इस शादी के लिए राजी हो गई थी. लगभग 10 साल बीत चुके हैं लेकिन वह अब भी हमसे झगड़ता है और हमारे परिवार के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराता रहता है.”

BY IANS

बेंगलुरु : पति ने गैंगरेप की झूठी शिकायत दर्ज कराने के लिए बनाया दबाव, महिला ने पुलिस से लगाई गुहार

 

अस्वीकरण: यह लेख समाचार एजेंसी IANS द्वारा लिखा गया है. TheHindiPost.In ने इसे न तो लिखा, न संपादित किया है और न ही स्वतंत्र रूप से सत्यापित किया है. TheHindiPost.In इस लेख में दी गई जानकारी के लिए किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं लेता है.

Disclaimer: This article has been written by the news agency IANS. TheHindiPost.In has neither written nor edited this article, nor has it independently verified the information contained herein. TheHindiPost.In assumes no responsibility or liability of any kind for the information provided in this article.

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!