एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बों में अचानक लगी भयानक आग, मचा हड़कंप, जान बचाने के लिए…..

Karmabhoomi Express

फोटो क्रेडिट: आईएएनएस

The Hindi Post

एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बों में अचानक लगी भयानक आग, मचा हड़कंप, जान बचाने के लिए…..

 

राजपुरा (पंजाब) | पंजाब के राजपुरा में सराय बंजारा के पास शुक्रवार को अमृतसर से पश्चिम बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बों में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन के डिब्बों से धुआं निकलता देख यात्रियों में दहशत फैल गई। एहतियात के तौर पर ट्रेन को राजपुरा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के इंजन से पांचवें डिब्बे तक धुआं निकलता दिखाई दिया। इसके बाद रेलवे प्रशासन को घटना की सूचना दी गई और अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों को सतर्क किया गया। बताया जा रहा है कि सराय बंजारा क्षेत्र के पास ट्रेन के चार डिब्बे आग की चपेट में आ गए।

घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। कई यात्रियों ने अपना सामान लेकर डिब्बों से बाहर निकलने की कोशिश की। कुछ यात्रियों के आग की चपेट में आने की भी सूचना है। हालांकि, अभी तक घायलों की संख्या और संभावित जनहानि को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

इस घटना पर भाजपा नेता तरुण चुग ने भी चिंता जताई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि राजपुरा में कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बों में आग लगने की खबर विचलित करने वाली है।

उन्होंने लिखा, “मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी यात्री सुरक्षित हों और किसी प्रकार की जनहानि न हुई हो। राहत एवं बचाव कार्य में जुटे सभी कर्मियों की सुरक्षा की भी कामना करता हूं। ईश्वर सभी की रक्षा करें।”

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। शुरुआती स्तर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी जैसी आशंकाओं की पुष्टि नहीं हुई है। घटना की जांच के बाद ही आग लगने की वजह स्पष्ट हो सकेगी। आग से हुए नुकसान और यात्रियों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

BY IANS

पंजाब कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी


The Hindi Post
error: Content is protected !!