दिवाली से पहले महंगाई का झटका ! अमूल ने बढ़ाए अपने उत्पादों के दाम
दिवाली से पहले महंगाई का झटका ! अमूल ने बढ़ाए अपने उत्पादों के दाम
दीवाली से पहले अमूल ने अपने घी और मक्खन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग और कुछ बाजारों में सप्लाई की कमी के बीच कंपनी ने यह फैसला लिया है. इससे इस दिवाली लोगों का घरेलू खर्च बढ़ सकता है.
नई कीमतों के मुताबिक, अमूल के 1 किलो घी के कार्टन पर 50 रुपये और 500 ग्राम मक्खन के पैक पर 15 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कीमतों में यह बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है जब गुजरात के कई इलाकों में खुदरा विक्रेताओं ने गाय के घी की किल्लत की बात कही है. रिपोर्ट्स में अमूल से जुड़े एक कोऑपरेटिव लीडर के हवाले से लिखा गया है कि पिछले छह महीनों में गुजरात और राजस्थान से करीब 2 लाख किलो संदिग्ध नकली घी पकड़ा गया. इस कार्रवाई के बाद बाजार में ब्रांडेड प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ गई और सीमित सप्लाई के चलते कंपनी को दाम बढ़ाने पड़े.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
