राहुल गांधी ने पीएम मोदी को बहस करने की दी खुली चुनौती, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ …. को किया टैग, जनता से पूछे दो सवाल

Modi and Gandhi_ A Political Face-Off (1) (1)
The Hindi Post

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को बहस करने की दी खुली चुनौती, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ …. को किया टैग, जनता से पूछे दो सवाल

 

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पब्लिक पोल जारी कर लोगों से पूछा कि क्या वे दोनों नेताओं के बीच खुली बहस देखना चाहते हैं. इस पोल में दो विकल्प दिए गए—पहला, ‘हां, मोदी जी, डरो मत’ और दूसरा, ‘नहीं, मोदी जी, डर गए’.

राहुल गांधी ने अपनी इस पोस्ट में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं—रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग किया है. उन्होंने लिखा कि ये नेता हमेशा प्रधानमंत्री के भले की सोचते हैं, इसलिए वे उन्हें यह चुनौती स्वीकार करने के लिए मनाएं.

इससे पहले जारी एक वीडियो में राहुल गांधी ने कहा था कि चुनौती दिए 24 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन कोई जवाब नहीं आया. उन्होंने कहा कि देशविरोधी कौन है और विदेशी ताकतों से किसके संबंध हैं, इस पर किसी भी मंच पर खुली बहस होनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री विदेशी मदद के सहारे पद पर पहुंचे हैं.

गौरतलब है कि यह सियासी टकराव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पर दिए भाषण के बाद शुरू हुआ. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा था कि विपक्ष अब रचनात्मक भूमिका छोड़कर ‘अवरोध पक्ष’ बन चुका है. उन्होंने विपक्ष की कथित विदेशी बैठकों पर सवाल उठाते हुए पूछा था कि विदेश में चुपके से किससे मुलाकातें की जा रही हैं और देश विरोधी ताकतों की भाषा कौन बोल रहा है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!