शेयर बाजार में बूम: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 23,290 के पार

STOCK MARKET (1)

(फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

शेयर बाजार में बूम: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 23,290 के पार

 

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. मजबूत वैश्विक संकेतों और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शानदार तिमाही नतीजों के दम पर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में जोरदार उछाल दर्ज किया गया.

बीएसई का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1000 से अधिक अंकों की छलांग लगाकर 75,470 के पार निकल गया, जबकि एनएसई का निफ्टी 200 से अधिक अंक चढ़कर 23,290 के स्तर को पार कर गया.

बाजार की इस रैली की अगुवाई देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने की. वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में रिकॉर्ड रेवेन्यू और मुनाफे के चलते रिलायंस का शेयर 6 फीसदी से ज्यादा उछलकर 1,241 रुपये पर पहुंच गया, जिससे कंपनी का मार्केट कैप 16.77 लाख करोड़ रुपये हो गया.

रिलायंस के अलावा टाटा स्टील, एनटीपीसी, मारुति, बीईएल और एशियन पेंट्स जैसे दिग्गज शेयरों में भी 2 से 4 फीसदी तक की तेजी रही, जबकि मिडकैप में डिक्सन और फोनिक्स लिमिटेड ने भी बाजार की तेजी को मजबूती दी.

 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें)

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!