आजम खान को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा, इस जेल में रखा जाएगा
फोटो क्रेडिट: आईएएनएस
आजम खान को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा, इस जेल में रखा जाएगा
उत्तर प्रदेश में रामपुर से शनिवार को सपा नेता आजम खान को ईडी ने गिरफ्तार किया था. आज ईडी ने उन्हें गाजियाबाद में सीबीआई कोर्ट में नम्बर-1 अवनीश पांडे के कोर्ट में पेश किया. जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
दरअसल आजम खान को ईडी ने रामपुर जेल से बाहर आते ही गिरफ्तार कर लिया था, जिसको लेकर जेल के बाहर काफी विरोध भी देखने को मिला था. ईडी ने उन्हें जौहर यूनिवर्सिटी मामले में गिरफ्तार किया है.
आजम खान को गाजियाबाद की डासना जेल में रखा जाएगा.
