तीसरा टी20: अभिषेक शर्मा का विस्फोटक शतक, भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया

Abhishek Sharma T20 Against New Zealand Oct 27 IANS (1) (1)

फोटो क्रेडिट: आईएएनएस

The Hindi Post

तीसरा टी20: अभिषेक शर्मा का विस्फोटक शतक, भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया

 

वेलिंगटन | भारत ने हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले को 6 विकेट से जीत लिया है. भारतीय टीम को जीत के लिए 199 रन का लक्ष्य मिला था. अभिषेक शर्मा के विस्फोटक शतक के दम पर टीम इंडिया ने 13.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है.

भारत की तरफ से पारी की शुरुआत करने के लिए वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा उतरे. बाएं हाथ के दोनों विस्फोटक बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की ऐसी धुनाई की कि पावर प्ले का नया रिकॉर्ड बन गया.

वैभव और अभिषेक ने 6 ओवर के पावर प्ले में 118 रन बनाए. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पावर प्ले का यह विश्व रिकॉर्ड है. इन 118 रनों में वैभव ने 17 गेंदों पर 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 44 रन बनाए, जबकि अभिषेक ने 20 गेंदों पर 7 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 67 रन का योगदान दिया.

भारत को पहला झटका 133 के स्कोर पर लगा. वैभव सूर्यवंशी 19 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हुए.

अभिषेक शर्मा ने अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का चौथा शतक लगाया. अभिषेक ने 38 गेंदों पर 11 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 113 रन की पारी खेली. वह 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर 178 के स्कोर पर आउट हुए. इसके बाद श्रेयस अय्यर 5 और सैमसन 18 रन बनाकर आउट हुए. भारत ने 13.2 ओवर में 4 विकेट पर 199 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया. नमन धीर 4 और तिलक वर्मा 1 रन बनाकर नाबाद रहे.

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 3 विकेट पर 198 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज एलन ने 25 गेंदों पर 5 छक्कों की मदद से 40 रन की पारी खेली. फिलिप्स ने 17 रन बनाए. मिचेल और जैकब्स ने 48 गेंदों पर 75 रन की साझेदारी करके कीवी टीम का स्कोर 3 विकेट पर 198 तक पहुंचाया. मिचेल ने 52 गेंदों पर 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 89 रन और जैकब्स ने 23 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 39 रन बनाए.

IANS

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!