चीखती महिलाएं और जमीन पर खून ही खून…, लखनऊ में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर से सनसनी
चीखती महिलाएं और जमीन पर खून ही खून…, लखनऊ में पार्किंग को लेकर दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर से सनसनी
लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नौबस्ता के ब्राह्मणी टोला में सोमवार सुबह खाली प्लॉट में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच विवाद हो गया. बरगद के पेड़ के पास गाड़ी पार्क करने पर हुए विरोध के बाद मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी ऋषभ शुक्ला (30) ने कथित तौर पर अपनी पिस्तौल निकालकर पड़ोसियों पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं.
गोलीबारी में शिवाजी तिवारी (62) और उनके भाई शिवेंद्र तिवारी (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवाजी के बेटे सुयश तिवारी (30) ने केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ऋषभ शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने वारदात में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई पिस्तौल और चार खाली खोखे भी बरामद किए हैं. पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) जितेंद्र श्रीवास्तव के अनुसार, पीड़ितों के परिजनों की तहरीर पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
