यूपी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल
फोटो: आईएएनएस
यूपी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल
नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले में शामिल गाड़ियां आपस में टकरा गईं. इससे कई लोग घायल हो गए. हालांकि, राहुल गांधी पूरी तरह सुरक्षित हैं.
बताया जा रहा है कि यह हादसा हलियापुर इलाके में 91वें किलोमीटर के माइलस्टोन के पास हुआ. यहां काफिले की पांच गाड़ियां और एक एंबुलेंस आपस में टकरा गईं. इस घटना में घायल होने वालों में पार्टी कार्यकर्ता, अधिकारी और सुरक्षाकर्मी शामिल हैं. घायलों की संख्या और उन्हें किस प्रकार की चोटें आई हैं, अभी इस बारे में पता नहीं चला है.
राहुल गांधी सोमवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं. उन्हें सुल्तानपुर की एक विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होना है. यह मामला मानहानि से जुड़ा है जिसमें तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष और मौजूदा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है. ये कथित टिप्पणियां 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनावों से पहले बेंगलुरु में एक चुनावी रैली के दौरान की गई थीं.
Rahul Gandhi’s Convoy Meets with Accident on Purvanchal Expressway; Leader Confirmed SafeRahul Gandhi’s Convoy Meets with Accident on Purvanchal Expressway; Leader Confirmed Safe
#RahulGandhi #PurvanchalExpressway https://t.co/VPAcTrFDRL
— Devesh , वनवासी (@Devesh81403955) October 26, 2026
सुल्तानपुर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता विजय मिश्रा ने अमित शाह के बारे में राहुल गांधी की कथित टिप्पणियों को लेकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. तब से इस मामले की सुनवाई सुल्तानपुर की विशेष एमपी-एमएलए अदालत में चल रही है.
इस मामले में सोमवार को अदालत अपना फैसला सुनाने वाली है. शिकायतकर्ता के वकील संतोष कुमार पांडे ने बताया कि फैसला सुनाए जाने के दौरान राहुल गांधी को खुद अदालत में मौजूद रहना होगा. इससे पहले, अतिरिक्त सिविल जज शुभम वर्मा ने फैसला सुनाने के लिए 13 अक्टूबर की तारीख तय की थी.
सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के अनुसार, राहुल गांधी के अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक लखनऊ से सुल्तानपुर तक सड़क मार्ग से यात्रा करने और सुबह 10 बजे तक पहुंचने की उम्मीद थी.
पुलिस ने अदालत परिसर के अंदर और आसपास सुरक्षा के इंतजाम किए हैं. कोर्ट की कार्यवाही के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.
By IANS
